पुलिस को बड़ी सफलता, नशीली दवा की खेप बरामद

सतना। मध्यप्रदेश के सतना से पुलिस ने नशे की खेप बरामद की है। शहर कोतवाली पुलिस ने नशीली कफ सीरप की पेटियां जब्त की, इसे पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, चौकसी में डटी रही पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ट्रांसपोर्ट से आई कफ सीरप की 16 पेटी ग्रीन टॉकीज के पास अवतार फार्मा की ओर जा रही है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने पीछा करते हुए पेटी लेकर जा रहे ठेले वाले को रोका और जांच शुरू की। कफ सीरप की पेटी होने की पुष्टि पर ठेले का रुख थाने की ओर मोड़ दिया गया। वहां कफ सीरप मंगाने और इसके वैध होने के बारे में पुलिस ने पता लगाना शुरू कर दिया।

टीआई राघवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति से लाइसेंस मंगाया गया है। अगर सीरप बेचने का लाइसेंस आता है तो जांच के बाद पेटियां छोड़ दी जाएंगी।

नशीली दवा के कारोबार से जुड़े एक मामले की वाइस रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई है। उसमें विशेष ड्यूटी करने वाले कुछ पुलिसकर्मी साहब से सेटिंग कराने के एवज में पैसा मांग रहे हैं। जबकि व्यवसायी एक बार रकम देने के बाद इस काम को बंद करने की बात कर रहा है।

 

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया