दवा कंपनी पीरामल 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी

मुंबई। देश की प्रसिद्ध फार्मा पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड अपने दवा कारोबार का श्रीराम समूह की कंपनियों में पूरा 20 फीसदी हिस्सा बेचेगी। इसके लिए खरीदार की तलाश कर रही है ताकि कर्ज घटा सके और लॉकडाउन के बाद वित्तीय देनदारी पूरी करने की खातिर 9,000 करोड़ रुपये की नकदी तैयार कर सके। बैंकरों ने कहा कि पीरामल एंटरप्राइजेज दवा कारोबार की 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,500 करोड़ रुपये का मूल्यांकन चाह रही है और प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर के साथ उसकी बातचीत काफी आगे बढ़ गई है। इसके साथ ही पीरामल एंटरप्राइजेज श्रीराम समूह में 5,500 करोड़ रुपये की अपनी हिस्सेदारी मार्च 2021 से पहले बेचना चाह रही है। पीरामल ने कर्ज घटाने के कई कदम उठाए हैं जब उसका रियल एस्टेट क्षेत्र पर दांव लॉकडाउन से काफी पहले ही अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण कारगर नहीं रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में इक्विटी के तौर पर 5,400 करोड़ रुपये जुटाए थे और मार्च 2020 में समाप्त तिमाही में अपना हेल्थकेयर इनसाइट्स व एनालिस्टिक्स सेगमेंट 6,750 करोड़ रुपये मेंं बेचा ताकि कर्ज की देनदारी पूरी कर सके। इससे पहले जून 2019 में कंपनी ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनैंस कंपनी की 10 फीसदी हिस्सेदारी 2,200 करोड़ रुपये में बेची थी। हिस्सेदारी बिक्री पर केकेआर और पीरामल एंटरप्राइजेज ने टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती