दवा कंपनी में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कर्मी

नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक दवा कंपनी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। हालांकि, आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गनीमत यह रही कि मशीन में लगी आग से यहां मौजूद कर्मी बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बहरहाल, अग्निशमन विभाग कालाअंब की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक कालाअंब की वैरभ फार्मा कंपनी की दवा का घोल बनाने वाली एफबीडी मशीन (बायलर) में अचानक आग भड़क गई।

घटना सुबह 10 बजे के करीब पेश आई। मशीन में आग भड़कने से कंपनी के भीतर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी जानकारी फायर चौकी कालाअंब को दी गई। जहां से फायर चौकी प्रभारी रामकुमार, फायरमैन जोगेंद्र सिंह, होमगार्ड प्रशामक सुनील, चालक भूपेंद्र व प्रदीप फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। जहां विभागीय कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। फायर चौकी प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आग से दो हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो करोड़ की संपति आग से बचा ली। उन्होंने बताया कि कंपनी के भीतर एफबीडी मशीन में आग लगी, जिस पर टीम ने काबू पा लिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़