दवा विक्रेताओं को बनाना होगा खाद्य लाइसेंस, लाइसेंस नहीं होगा तो जुर्माने के साथ माह की मिलेगी सजा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पांच हजार दवा विक्रेताओं के लिए अब खाद्य लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा। अगर किसी दवा विक्रेता के पास लाइसेंस नहीं होगा तो उसे छह माह की कैद और पांच लाख रुपये तक जुर्माने की सजा होगी। दरअसल दवा विक्रेताओं का फूड लाइसेंस एक साल के लिए मान्य होगा। इसकी प्रोसेस फीस 2 हजार रुपये होगी, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस सौ रुपये होंगी।

दवा विक्रेताओं के लिए फूड लाइसेंस बनाने के लिए 2011 में प्रावधान किया गया था, लेकिन दवा विक्रेता इस लाइसेंस को बनाने को तरजीह नहीं देते थे। अब इसे जरूरी कर दिया गया है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने सभी संचालकों को लाइसेंस बनाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि दुकानों पर बिकने वाले मल्टी विटामिन, न्यूट्रीशियन और हेल्थ सप्लीमेंट फूड की श्रेणी में पाए जाते हैं। लिहाजा फूड लाइसेंस न होने के कारण इसे सार्वजनिक तौर पर नहीं बेचा जा सकता है।

तो वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सह आयुक्त डॉ. विजया ने बताया कि दवा विक्रेता फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की साइट पर ऑनलाइन लाइसेंस बनवा सकते हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के नए निर्देश जारी होने के बाद इन संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसोसिएशन का कहना है कि ड्रग लाइसेंस के साथ-साथ उन्हें अब फूड लाइसेंस बनाने के चक्कर भी काटने होंगे। शिमला शहर में यह संख्या पांच सौ से अधिक है। हिमाचल प्रदेश सोसायटी ऑफ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पंडित ने बताया कि विभाग के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी दवा विक्रेताओं को फूड लाइसेंस के बारे में अवगत करवा दिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़