दवा के रिएक्शन से मरीज की मौत, क्लीनिक पर ताला लगाकर डाक्टर हुआ फरार

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गांव के 15 वर्षीय प्रियांशु की तबीयत खराब होने पर मालटारी स्थित डॉक्टर अशोक चौहान के पास ले गए। डॉक्टर ने दवा देकर मरीज को घर भेज दिया। दवा खाने के कुछ देर बाद ही युवक की तबियत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग जब मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराए जहां कुछ ही देर में युवक के शरीर पर चकत्ते पड़ गए।

युवक के पिता राजीव ने बताया कि यहां के डॉक्टरों ने बताया कि दवा के रिएक्शन के कारण लीवर व किडनी प्रभावित हुई है। डॉक्टर ने जब दवा देखा तो दवा एक्सपायर थी। कुछ देर बाद ही युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत के सवाल पर जिले के एडीशनल CMO संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इस मामले में डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो उस पर कार्यवाई के लिए जिला प्रशासन को सूचित किया जाएगा जिससे दोषी डॉक्टर पर सख्त कार्यवाई हो सके।

डॉक्टर की लापरवाही से हुई युवक की मौत से नाराज परिवार के लोग जब मालटारी स्थित चिकित्सक की क्लीनिक पर पहुंचे तब तक डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं इस बारे में बिलरियागंज के इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही दोषी डॉक्टर पर कार्यवाई की जाएगी।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़