10 गुना बढ़ी डेंगू और मलेरिया की दवा की डिमांड, लैब में टेस्ट से लेकर ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए लगी लंबी कतार

पटना। बदलते मौसम के साथ डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि इन दिनों पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, गार्डिनर रोड अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में सबसे अधिक वायरल, डेंगू व मलेरिया के मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। शहर के अधिकांश सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल में बेड भरने लगे हैं। लैब में टेस्ट से लेकर ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए लंबी कतार है।

दवा की प्रमुख दुकानों पर भीड़ पहले से 10 गुना ज्यादा है। पटना सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि सभी पीएचसी व सीएचसी में डेंगू व मलेरिया से पीड़ित होकर आने वाले मरीजों की कोविड जांच के निर्देश। मलेरिया रोगियों के साथ कोरोना जांच सैंपल भी लिये जा रहे हैं। शहर में सभी लैबों पर रोजाना आठ से 10 हजार मरीजों की सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) हो रही है। इसके अलावा 1200 से 1500 डेंगू टेस्ट रोजाना हो रहे हैं। इसके अलावा नारियल पानी की मांग दस गुना बढ़ गयी है। जहां पहले दो व्यापारी मिल कर एक ट्रक नारियल पानी मंगाते थे वहीं अब एक व्यापारी एक ट्रक नारियल पानी मंगा रहे हैं।

इधर, गांवों में भी मौसमी बीमारी के साथ ही बुखार के बढ़ते प्रकोप बीच स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व सीएचसी को अलर्ट जारी किया है। अब पटना जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी को भी अलर्ट जारी कर किया गया है। जांच लिए पीएचसी में कैंप लगाने का निर्देश जारी किया गया है। बिहार खुदरा विक्रेता महासंघ के महासचिव रमेश चंद्र तलरेजा ने बताया कि दो महीने से मॉसकीटो आइटम सेल में 25 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रति महीने करीब 25 लाख रुपये की सेल थी, जो बढ़कर 50 लाख रुपये से अधिक हो गयी है। डेंगू और मौसमी बीमारियों के चलते सबसे ज्यादा असर ग्लूकोज की सेल पर आया है। पहले शहर भर में 15 लाख रुपये महीने की सेल थी, लेकिन दो महीने में यह 25 लाख रुपये से ज्यादा हो गयी है।

इसकी सेल में 30 से 35 फीसदी तक अंतर आया है। अब भी गर्मी तेज होने से डिमांड आ रही है। बिहार ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पीके सिंह ने बताया कि मई व जून महीने में डेंगू व मलेरिया की दवाओं की बिक्री अधिक नहीं थी। लेकिन बारिश के सीजन में आने वाली डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर अभी दवा दुकानों में फिर से भीड़ बढ़ी है। खांसी, जुकाम के मरीज भी दवा लेने पहुंच रहे हैं। दोनों बीमारियों से जुड़ी दवाओं की डिमांड करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गयी है।

 

 

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़