दवा दुकानदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

लुधियाना। जिला केमिस्ट एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। कारण यह कि कुछ दिनों से लुधियाना में रिटेल केमिस्ट शॉप्स पर सरकारी फार्मासिस्ट /पटवारी/तहसीलदार/एसडीएम/एसएमओ पुलिस के अमले के साथ रेड करने में लगे हैं। इसके विरोध में जिला लुधियाना केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में एक जनरल बॉडी मीटिंग तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन को मनमानियां रोकने की अपील की थी। दवा विक्रेताओं को बेवजह पुलिस कार्यवाही बल पर प्रताडि़त व लज्जित ना किया जाए। यह काम मात्र औषधि प्रशासन का है कि वह दवा विक्रेताओं की दुकानों पर किसी भी समय रेड कर सकते हैं। रिटेल केमिस्ट हो या होलसेल, किसी की दुकान को जांच करने के लिए मात्र ड्रग डिपार्टमेंट जा सकता है, ऐसा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में भी साफ वर्णित किया हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार को अच्छे से चेता दिया गया था कि दवा विक्रेताओं को परेशान किया गया तो जिला लुधियाना के केमिस्ट 16 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जिला अध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की थी कि एक हेल्पलाइन नंबर आम जनता के लिए सार्वजनिक करेंगे ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में स्वयं रोगी के घर पर दवाएं उपलब्ध करवाएं ताकि उनकी मंशा स्पष्ट रहे कि वह किसी भी रोगी के जीवन से खिलवाड़ नहीं कर सकते। इसके बावजूद 13 जुलाई को सरकारी अमला जिसमें पटवारी, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन की मदद से दवा विक्रेताओं की दुकानों पर पुलिस लेकर पहुंच गया। ऐसे में दवा दुकानदारों ने निर्णय लिया कि सरकार के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। इसके चलते जिलेभर के सभी दवा व्यवसाई शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। दवा व्यवसाइयों ने एकजुटता दिखाते हुए बिना देरी के अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी तथा आने वाले समय में किसी भी कठोर निर्णय लेने के लिए जिला अध्यक्ष एवं राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीएस चावला को अधिकृत किया।
पंजाब में दवा विक्रेताओं पर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का पुलिस के दलबल सहित दवा व्यवसाइयों के प्रतिष्ठानों पर रेड और वह भी बिना एफडीए के, विभाग के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगा देता है। जब एफडीए के अधिकार क्षेत्र में अन्य कार्यवाही करेंगे तो एफडीए के ड्रग्स इंस्पेक्टर, जोनल ऑफिसर, असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर, ड्रग्स कंट्रोलर के वजूद पर ही संदेह खड़ा हो जाएगा कि कहीं सरकार इस विभाग को किसी अन्य विभाग में विलय करने की तो नही सोच रही।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती