दवा दुकानदार आज हड़ताल पर

लुधियाना। दवा दुकानों पर रेड और कुछ अन्य मांगों को लेकर पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन की कॉल पर सोमवार को पूरे सूबे की दवा दुकानें बंद रखी जाएंगी। जिले में करीब 2300 और पूरे पंजाब में 23 हजार होलसेल व रिटेल शॉप के मालिक दुकानें बंद रखेंगे। हालांकि एसोसिएशन नैतिकता के नाते इस दौरान अस्पतालों में दाखिल और गंभीर मरीजों के लिए दवाएं मुहैया कराए जाने का विरोध नहीं करेगी। गौर हो कि शहर की पिंडी स्ट्रीट में सूबे की सबसे बड़ी दवा मार्केट है, जहां से आसपास के राज्यों के कैमिस्ट भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं। लिहाजा एसोसिएशन ने यहीं मीटिंग कर 30 जुलाई की हड़ताल का ऐलान किया था। इसमें 22 जिलों की कैमिस्ट एसोसिएशनों के ओहदेदार शामिल हुए थे। लुधियाना रिटेलर कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमन आहूजा ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के दौरान अस्पतालों में दाखिल मरीजों के अलावा इमरजेंसी की स्थिति में गंभीर हालत वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने का विरोध नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन के मेंबर्स से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन की अपील की।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची