दवा विक्रेताओं के लाइसेंस कैंसिल!

खरड़ (पंजाब)। लुधियाना में एएपी फॉर्मा और जय मां फार्मास्यूटिकल पिंडी स्ट्रीट स्थित दो थोक दवा व्यवसाइयों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से कैंसिल कर दिए गए हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए पंजाब स्टेट ड्रग कंट्रोलर प्रदीप मट्टू ने मेडिकेयर न्यूज़ को बताया कि  दोनों थोक लाइसेंस पर काम कर रही यह दुकानें एक ही परिवार से संबंधित है। दुकान  के नाम पर गलत काम हो रहा है, ऐसी सूचना विभाग को मिली तो अलग-अलग समय पर 82 तथा 45 लाख रुपए का ट्रामाडोल भरा स्टॉक इन दुकानों से संबंधित दस्तावेजों सहित ट्रांसपोर्ट पर मिला, जिसका ट्रांसपोर्ट या यह दुकानें कोई सार्थक संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाए।

कारण बताओ नोटिस के उत्तर में भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य औषधि नियंत्रक प्रदीप मट्टू ने दोनों दुकानों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए है ।मट्टू ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई दवा के नाम पर नशे का कारोबार करता पाया गया तो विभाग उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा ताकि ‘उड़ता पंजाब’ जैसा कलंकित नाम उनके राज्य से दूर हो सके।

दूसरी ओर अमृतसर स्थित विलमर्क नामक औषध निर्माता द्वारा ट्रामाडोल का निर्माण निम्न स्तर का किया जा रहा था तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया था परंतु विभाग की आंखों में धूल झोंककर यह औषध निर्माता चोरी छुपे ट्रामाडोल की खुली गोलियां बनाकर बाजार में उपलब्ध करवा रहा था जो नियम विरुद्ध तो है ही, साथ में पंजाब सरकार के अभियान ‘नशा मुक्त पंजाब’ को भी ठेंगा दिखा रहा था। जिस पर विभाग के औचक निरीक्षण के समय मौके पर ट्रामाडोल की गोलियों का भारी स्टॉक मिला जिस पर विभाग ने सशक्त कार्रवाई करते हुए विलमर्क औषधि निर्माता का लाइसेंस कैंसिल कर दिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत