दवा धंधे में मुनाफा कम तो सप्लाई भी बंद

पटना (बिहार)। विख्यात दवा बाजार गोविंद मित्रा रोड पर सस्ती जेनेरिक दवाओं का भारी संकट छा गया है। इनकी जगह अब ब्रांडेड रैपर में मिलने वाली महंगी दवाओं ने ले ली है। बताया जा रहा है कि जीएसटी की घोषणा के चलते कम लाभ देने वाली दवाओं की सप्लाई कंपनियों ने बंद कर दी है। इससे मरीज परेशान और हताश हैं। वे महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर हो चले हैं। सस्ती जेनेरिक दवाएं बाजार से गायब हो चली हैं। इनकी जगह ब्रांडेड  कंपनियों के रैपर में दवाएं मिल रही हैं। या फिर यूं कहें कि सस्ती जेनेरिक दवाओं को महंगी कीमत पर बेचा जा रहा है। गैस की दवा पैंटोप्राजोल 40 एमजी जेनेरिक में एक रुपए से भी कम में आती है, लेकिन ब्रांडेड रैपर में इसकी एक गोली 10 रुपये में मिल रही है।
     इसी तरह कोलेस्ट्रॉल की दवा रोजूवस्टाटीन की जेनेरिक में कीमत 2 रुपये से कम है, जबकि ब्रांडेड में इसकी एक गोली 14 रुपये तक मिलती है। बिहार केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार का कहना है कि बीते साल नई औषधि नीति लागू होने से ज्यादातर कंपनियों को लाभ कम हो गया। इसके चलते कंपनियों ने कई सस्ती दवाओं का निर्माण बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री जन औषधि दुकानें अभी तक भी नहीं खुल सकी  है। नई नीति के तहत एमआरपी कम करने की बात की जा रही है, लेकिन अभी तक यह समझ से परे है।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत