दवा सैंपल फेल मिलने पर कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा : हेल्थ मिनिस्टर

शिमला। दवा सैंपल फेल होने पर संबंधित कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। वहीं, बार-बार सैंपल फेल होने पर कंपनी का लाइसेंस कैंसिल की कार्रवाई होगी। ये अल्टीमेटम हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य की 25 फार्मा कपंनियों की 40 दवाइयों के सैंपल फेल होने पर नाराजगी जताई है।

25 फार्मा कंपनियों की 40 दवाओं के सैंपल मिले फेल

गौरतलब है कि दिसंबर माह के ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 25 फार्मा कंपनियों में बनी 40 दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं। ये सैंपल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। हिमाचल प्रदेश में फार्मा उद्योगों के दवाइयों के सैंपल पहले भी कई बार फेल हो चुके हैं। इससे नाराज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने संबंधित कंपनियों को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी कंपनी की दवा का सैंपल फेल होता है तो, उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। वहीं, बार-बार ऐसा होने पर कंपनी का लाइसेंस कैंसिल किया जाएगा।

फार्मा उद्योगों पर एक्शन लिया जाएगा

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने इस मुद्दे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दवाइयों के सैंपल फेल होने से प्रदेश की छवि खराब होती है। ऐसेमामलों में इन उद्योगों पर एक्शन लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के बद्दी फार्मा क्षेत्र की कुछ कंपनियों के दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन सभी कंपनियों को नोटिस भेज दिए गए हैं। मामले में विभाग कार्रवाई करेगा।

भविष्य में भी दवाइयों की जांच की जाएगी

धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दवाइयां का निर्यात भी करता है, लेकिन इस तरह के प्रकरणों से प्रदेश और फार्मा उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में दवाइयों के सैंपल फेल होने वाले फार्मा उद्योगों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उनहोंने कहा कि पहले भी विभाग की ओर से सैंपल फेल होने पर लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। भविष्य में भी दवाइयों की जांच की जाएगी। अगर कोई भी कमी मिलती है या सभी मानकों को पूरा नहीं करती है तो उसे भी तुरंत प्रभाव से खारिज कर दिया जाएगा।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक