दिल्ली एम्स में 359 दवाएं मिलेगी मुफ्त, गरीब परिवार को बड़ा तोहफा

दिल्ली एम्स में इलाज कराने वाले गरीब परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। अब एम्स के जेनेरिक फार्मेसी में अब 359 तरह की दवाएं मुफ्त उपलब्ध होंगी। क्योंकि एम्स ने जेनेरिक फार्मेसी की दवाओं की सूची में 63 अतिरिक्त दवाओं को शामिल किया है। इसमें कैंसर, गठिया, डायबिटीज सहित कई बीमारियों की दवाएं शामिल हैं।  इसलिए 359 दवाएं निशुल्क उपलब्ध होगी।

दिल्ली एम्स में कैंसर की निशुल्क दवाएं 

एम्स की जेनेरिक में कैंसर की कुछ महंगी दवाएं जैसे कि पाल्बोसिक्लिब, डैसाटिनिब, मेथोट्रेक्सेट भी बिल्कुल फ्री में मिलेगी। ऐसे में गरीब परिवार के मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले एम्स के निशुल्क जेनेरिक फार्मेसी में पहले 296 तरह की दवाएं शामिल थीं। अस्पताल के डाक्टर लंबे समय से जेनेरिक फार्मेसी की सूची में अतिरिक्त दवाओं को शामिल करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि एम्स में हर तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। जेनेरिक फॉर्मेसी में कम दवाएं होने के कारण डॉक्टरों के द्वारा लिखी गई दवाएं मुफ्त में नहीं मिल पा रही थी।

 जेनेरिक दवाओं की सूची में अतिरिक्त दवाएं शामिल

जेनेरिक फॉर्मेसी में कम दवाएं होने के कारण मरीजों को दूसरी दुकानों से जाकर दवाएं खरीदनी पड़ती थी। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए एम्स प्रशासन ने जेनेरिक दवाओं की सूची में अतिरिक्त दवाएं शामिल करने का फैसला किया है। एम्स के मीडिया डिवीजन की चेयरपर्सन डा. रीमा दादा ने जानकारी दी कि शामिल की गईं अतिरिक्त दवाओं में डायबिटीज के इलाज के लिए जरूरी इंसुलिन इंजेक्शन भी शामिल हैं।

कुछ दवाओं की सूची
1. टैब. टैमोक्सीफेन 20 एमजी
2. टैब. एनास्ट्राजोल 10 एमजी
3. टैब. पाल्बोसिक्लिब 125 एमजी
4. टैब. पाल्बोसिक्लिब 100 एमजी
5. टैब. पाल्बोसिक्लिब 75 एमजी
6. टैब. गेफ्टिनिब 250 एमजी
7. टैब. एर्लोटिनिब 150 एमजी
8. टैब. एरीओटिनिब 100 एमजी
9. टैब इमैटिनिब 400 एमजी
10. टैब इमैटिनिब 100 एमजी
11. टैब डासैटिनिब 50 एमजी
12. टैब डेसैटिनिब 20 एमजी
13. टैब मेथोट्रेक्सेट 2.5 एमजी
14. टैब मेथोट्रेक्सेट 7.5 एमजी
15. टैब मेथोट्रेक्सेट 15 एमजी
16. टैब 6-मर्कैप्टोप्यूरिन 50 एमजी
17. टैब प्रेडनिसोलोन 10 एमजी
18. टैब प्रेडनिसोलोन 20 एमजी
19. टैब प्रेडनिसोलोन 40 एमजी
20. टैब डेक्सामेथासोन 0.5 एमजी
21. टैब डेक्सामेथासोन 4एमजी
22. टैब थैलिडोमाइड 50 एमजी
23. टैब थैलिडोमाइड 100 एमजी
24. टैब लेनिलेडोमाइड 10 एमजी
25. टैब लेनिलेडोमाइड 15 एमजी
26. टैब लेनिलेडोमाइड 25 एमजी
27. टैब पोमैलिडोमाइड 2एमजी
28. टैब पोमैलिडोमाइड 4एमजी
29. इंज. मेल्फालान 2 एमजी
30. इंज. साइक्लोफॉस्फ़ामाइड 5Oएमजी
31. इंज. एटोपोसाइड 50 एमजी
32. टैब पाजोपानिब 200 एमजी
33. टैब पाजोपानिब 400 एमजी
34. टैब सोराफेनीब 20Oएमजी
35. टैब एबरटेरोन 250 एमजी
36. टैब एबरटेरोन 500 एमजी
37. टैब कैपेसिटाबाइन 500 एमजी
38. टैब टेमोज़ोलैमाइड 20 एमजी
39. टैब टेमोज़ोलैमाइड 100 एमजी
40. टैब काबोज़ान्टिनिब 60 एमजी
41. टैब काबोज़ान्टिनिब 40 एमजी
42. टैब कैबोज़ैन्टिनिब 20 एमजी
43. टैब ल्यूकोवोरिन 10 एमजी
44. टैब ल्यूकोवोरिन 15 एमजी

ये भी पढ़ें- फार्मा सेक्टर में 15,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 18 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची