दो अस्पतालों पर लापरवाही बरतने का हुआ मामला दर्ज, ब्लीडिंग नही रोक पाए डॉक्टर

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) में दो मशहूर अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानते हैं क्या है पूरा मामला 

पलवल जिले के होडल शहर के रहने वाले महेंद्र कुमार ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की है। उनके भाई राजेंद्र सिंह की पत्नी रीना 9 माह की गर्भवती थी उसकी डिलीवरी होने वाली थी। ससुराल पक्ष के लोग रीना को लेकर नंगला जोगियान के मुकुल चैरिटेबल अस्पताल में लेकर गए थे। अस्पताल में उसका चेकअप किए बगैर ही डिलीवरी के वक्त होने वाले दर्द का इंजेक्शन ला दिया।  जिससे डिलीवरी दर्द शुरु हो जाये। इंजेक्शन लगाने के बाद उसे घर वापस भेज दिया गया। स्वास्थ्य खराब होने पर रीना को डिलीवरी के लिए मुकुल चैरिटेबल अस्पताल ले गए, जहां पर रीना की ब्लीडिंग नहीं रूकी।

अस्पताल ने मृत घोषित किया 

ब्लीडिंग होने के कारण रीना की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने रीना को पीड़ित परिजनों से अन्य अस्पताल में इलाज कराने को कहा। इसके चलते परिजनों ने जीवन नगर के लोट्स अस्पताल में रीना को भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसमें खून की कमी बताई। खून की कमी होने के कारण उसकी तबीयत अधिक बिगड़ी हुई थी। ससुराल के लोग रीना को मेट्रो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  परिजनों का आरोप है कि मुकुल और लोट्स अस्पताल के मालिक और डॉक्टर की वजह से रीना की मौत हुई है और परिजनों ने दोनों अस्पताल के मालिक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई, जिसके चलते पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  NMC ने सभी राज्य नियामकों से फर्जी डिग्री वाले डॉक्टरों से बचने को कहा

 

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए