दो एंटीबॉडी दवा के मिलाने पर सफल रहा प्राइमरी रिजल्ट, 200 मरीजों का हुआ इलाज

नई दिल्ली। कोरोना को मात देने के लिए नई -नई दवाएं बनाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना के कम होते मामलों के बीच ये एक और राहत भरी खबर है। मुंबई में दो एंटीबॉडी दवा के मिलाने पर इसका प्रारंभिक प्रयोग सफल रहा। ये दो दवा हैं Casirvimab और Imdevimab जिन्हें मिलाकर 200 मरीजों का इलाज किया गया। मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में बीएमसी ने ये प्रयोग किया।

खास बात ये है कि इन दोनों दवाओं (Casirvimab and Imdevimab) के कॉकटेल के बाद सिर्फ 0.5% मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। वहीं मृत्यु दर भी आश्चर्यजनक तरीके से घटकर 70% हो गई। पहले जहां मरीजों को 13 से 14 दिन हॉस्पिटलाइज रहना पड़ता था, वहीं ये घटकर 5-6 दिन हो गई। दूसरी दवाओं जैसे रेमडेसिविर और स्टेरॉयड नहीं लेने पर साइड इफेक्ट भी कम हो गए। वहीं इन दोनों दवाओं का सफल प्रयोग कोरोना की तीसरी लहर के आने पर मरीजों को काफी राहत देगा।

रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की इस लहर में 10 से 14 साल की उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं, जिनका आंकड़ा 53.43 फीसदी है। वहीं 1 से 4 साल की उम्र के बच्चों में 51.04 फीसदी, 5 से 9 साल के बच्चों में 47.33 फीसदी और 15 से 18 साल के बच्चों में 51.39 फीसदी है। यानी कि औसतन 1 से 18 साल के बच्चों में 51.18 फीसदी कोरोना संक्रमण हो चुका है। इस सर्वे से साफ हो गया कि कोरोना की दूसरे लहर में बच्चे काफी संख्या में प्रभावित हुए।

BMC ने पिछले दिनों सीरो सर्वे भी किया था जिसमें मुंबई में 50 फीसदी बच्चों में कोरोना एंटीबॉडी पाई गई थी। यह बीएमसी का चौथा सीरो सर्वे था। इसके लिए 1 अप्रैल से 15 जून तक सैंपल लिए गए थे। इस सीरो सर्वे का सैंपल टेस्ट, नायर अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल के लैब में किया गया। 2176 नमूने जांच के लिए लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के 50 फीसदी बच्चे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़