भारतीय दवा कंपनी ने पेश की कोरोना की दवा

नई दिल्ली। घरेलू दवा कंपनी एफडीसी लिमिटेड ने कोरोना के इलाज के लिए दवा पेश की है। कंपनी ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। एफडीसी ने कहा कि उसने देश में कोविड-19 के हल्के से मध्यम मामलों के इलाज के लिए फेविपिराविर की ओरल सस्पेंशन दवा बाजार में उतारी है। यह दवा केवल डॉक्टर का प्रेस्क्रिप्शन दिखाने पर ही दवा की दुकानों में मिलेगी। यह दवा देश के सभी खुदरा दवा दुकानों और अस्पताल के दवाखानों में उपलब्ध है। यह एक असाधारण दवा है, क्योंकि इसका सुविधाजनक लोडिंग डोज कोविड-19 के इलाज की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

एफडीसी के व्यापार विकास एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग महा प्रबंधक मयंक टिक्खा ने कहा, ” कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए यह हमारे देश में स्वास्थ्य सेवा योद्धाओं को इस बीमारी के खिलाफ निरंतर लड़ाई में व्यवहारिक विकल्प प्रदान करने का वक्त है। उन्होंने कहा, “कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए, हम अपने रोगियों को सुविधा के साथ-साथ सर्वोत्तम प्रभावकारिता प्रदान करने में विश्वास करते हैं। इस तरह हमने कोविड-19 के इलाज की प्रक्रिया को हर तरह से आसान करने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया है। देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। फेविपिराविर की ओरल सस्पेंशन कोरोना के संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़