दो मेडिकल स्टोर पर रेड कर हजारों की दवा सीज

बागपत। औषधि निरीक्षक ने दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। संचालक द्वारा दवाओं के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दोनों स्टोरों पर 60 हजार रुपए की दवाओं को सीज किया गया। वहीं, जहां से दवा ली जा रही उन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। औषधि निरीक्षण वैभव बब्बर ने दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अयान मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के बिल नहीं दिखा पाए। लाइसेंस अन्य किसी व्यक्ति के नाम का रखा हुआ था। उसका भी नवीनीकरण नहीं कराया । कार्रवाई कर यहां से करीब 25 हजार रुपये की दवा को सीज कर दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। पांच दिन तक संबंधित अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा मोहम्मद तालिब मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। संचालक दवा के लाइसेंस नहीं दिखा पाए। यहां भी दो दवाओं के नमूने लिए। 35 हजार की दवा को सीज किया। दवाओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए