धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित एंटीबायोटिक दवाइयां

धमतरी (छत्तीसगढ़)। क्षेत्र के अधिकांश मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित एंटीबायोटिक की दवाइयां खुलेआम बेेची जा रही हैं। ऐसे मेंं लोगों की सेहत खतरे में है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टोर्स पर हर माह लाखोंं रुपए की एंटीबायोटिक दवाइयों की खपत हो रही है। धमतरी जिले में ही 450 से अधिक दवा दुकानें संचालित हो रही हैं, जिसमेंं से केवल 320 दुकानदारों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इन दुकानों में प्रतिबंधित एंटीबायोटिक दवाइयां बेची जा रही हंै। गौरतलब है कि पूर्व में औषधि प्रशासन विभाग ने भखारा के एक मेडिकल स्टोर से दवाई का सैंपल लिया था। रिपोर्ट में दवाई अमानक पाई गई थी, लेकिन सफेदपोश नेताओं का संरक्षण मिलने के कारण विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पाए। इन्हीं कारणों के चलते मेडिकल स्टोर संचालक लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। बता दें कि वर्ष-2017 में 3 मेडिकल स्टोर से 21 दवाइयों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से 6 के खिलाफ कोर्ट में केस भी चला, जबकि इसमें से 18 मामलों में इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। ड्रग इंस्पेक्टर सुमित देवांगन ने बताया कि 352 प्रकार की एंटीबायोटिक दवाइयों को केन्द्र शासन ने प्रतिबंधित किया है। दवा दुकानों में दबिश देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर, दवा व्यापारी मनीष कुमार का कहना है कि एंटीबायोटिक दवाइयों को लेकर केन्द्र शासन व औषधि प्रशासन विभाग से अभी कोई नोटिस नहीं मिला है। यही कारण है कि व्यापारी इसे धड़ल्ले से बेच रहे हैं। वर्ष 2018 में भी कई मेडिकल स्टोर से दवाइयों के 19 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 3 अमानक स्तर पर पाई गई हैं, वहीं  करीब 18 मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 16 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश