नशीली दवा सप्लाई करने वाले दो युवक दबोचे

श्रीगंगानगर। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नशीली दवा सप्लाई करने के आरोपी दो युवकों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसआई सुशीला ने रिद्धी सिद्धी गणेश कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए अजय कुमार व संदीप उर्फ सोनू पुत्र इंदरजीत सिंह अरोड़ा निवासी नेहरा नगर को कार सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 शीशी नशीली दवा, 2500 नशीली गोलियां बरामद की थी। मामले में आरोपियों से दवा की खरीद-फरोख्त के संबंध में शामिल आरोपियों की सूचना जुटाने के बाद पुलिस ने नई दिल्ली निवासी राजकुमार पुत्र हरभगवान को पकड़ कर पूछताछ की। तब उसने यह दवा बिना बिल के भागीरथ पैलेस मार्केट के दुकानदार सचिन क्वात्रा पुत्र गोपालदास से लेनी बताई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए चार दिन रिमांड लिया है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी हनुमाना राम के अनुसार इससे पहले दवाओं सहित गिरफ्तार हुए आरोपी अजय कुमार और संदीप उर्फ सोनू ने बताया कि आरोपी दवाओं की डिमांड फोन पर ही करते थे। इसके भुगतान के लिए अजय और संदीप ने अपने एटीएम कार्ड ही सप्लायर को सौंप दिए। आरोपी डिमांड के अनुसार रकम अपने खाते में जमा कराते और सप्लायर अवैध दवाएं फर्जी नामों से पार्सल कर देते और एटीएम से रुपए निकलवा लेते थे।

Related Posts

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत