नकली दवाओं का भंडाफोड़, 50 हजार का माल बरामद

मीरापुर में नकली दवाओं की तस्करी में गोदाम मालिक भी भी शामिल है और उसकी तलाश की जा रही है। खुल्दाबाद में एक दिन पहले पकड़ी गई नकली दवाओं के मामले में मीरापुर स्थित गोदाम के मालिक अनुपम गोस्वामी को भी वांछित किया गया है। तस्करी का पूरा खेल यहीं से संचालित किया जाता था। पुलिस ने दबिश दी तो पता चला कि वह घर छोड़कर फरार है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जांच में पता चला कि गोदाम मूल रूप से खागा फतेहपुर के रहने वाले अनुपम का है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो वहां उसकी पत्नी मिली, जिसने बताया कि अनुपम दो दिन से गायब है।

खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि नकली दवाओं की तस्करी में संलिप्तता सामने आने के बाद गोदाम मालिक अनुपम को वांछित किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही एक टीम उसके मूल निवास फतेहपुर भेजी जाएगी। गिरफ्तार फैज को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता भी मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि गोदाम से लगभग 50 हजार का माल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जो चार तरह के इंजेक्शन मिले हैं, वह प्रथमदृष्टया नकली लग रहे हैं। जांच के लिए इनके नमूने लिए गए हैं। बतादे खुल्दाबाद में एक दिन पहले नकली दवाओं की तस्करी के खेल का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें शाहगंज निवासी फैज खान को गिरफ्तार किया गया था। चार पहिया मालवाहक में लादकर वह नकली दवाओं की खेप कौशाम्बी ले जा रहा था। वाहन में खांसी की 5400 शीशी सिरप बरामद हुई थीं। फैज की निशानदेही पर अतरसुइया के मीरापुर स्थित गोदाम में छापा मारा गया। जहां बड़ी मात्रा में इंजेक्शन व पांच हजार से ज्यादा प्रिंटेड डिब्बे, रैपर व अन्य सामान बरामद हुए।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़