मॉनीटरिंग सेल ने भरी मात्रा में कफ सिरप किया बरामद

कोरोना काल में नशे के लिए कफ सिरप का उपयोग बढ़ता जा रहा है। दरअसल अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण काल में लागू हुए लॉकडाउन के चलते नशे के लिए नशीले पदार्थों आसानी से बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोग नशे के लिए खांसी की दवाई कफ सिरप का उपयोग कर रहे हैं। खांसी की दवाई की बिक्री पर भी कोरोना के चलते कई पाबंदी और नियम लगाए गए हैं, उसके बावजूद भी नीति नियमों को ताक पर

रखकर और लाइसेंस के बिना इन खांसी की दवाईयों को बेचने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किरण एक साल से बिना लाइसेंस के इन कफ सिरप की फुटकर बिक्री कर रहा था।

मिहिर के भाई का मेडिकल स्टोर था, जिसे फूड एवं ड्रग विभाग ने ऐसे ही आरोप के चलते रद्द कर दिया था। उसके बाद से ही मिहिर बिना किसी लाइसेंस के कफ सिरप बेच रहा था। उसने इसे अहमदाबाद के कागडापीठ निवासी भरत चौधरी के पास से खरीदा था। इस मामले में बावला तहसील के चियाडा गांव निवासी किरण सिंह चौहान को पकड़ा गया है। उसे साथ लेकर और फूड एवं ड्रग विभाग की टीम को साथ में रखकर उसके बावला एपीएमसी मार्केट के पीछे स्थित गोदाम से कफ सिरप की 1169 बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत एक लाख 28 हजार रुपए है। इसके अलावा बावला के अल्कापुरी निवासी मिहिर पटेल को भी पकड़ा है। उसके गोदाम से कफ सिरप की 3773 बोतलें बरामद की है। जिसकी कीमत चार लाख 44 हजार रुपए है। बतादे स्टेट मॉनीटरिंग सेल ने इस बाबत शिकायत मिलने पर जिले के बावला इलाके में दो गोदामों में दबिश देकर पांच लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा की खांसी की अलग-अलग ब्रांड की दवाईयों की बोतलें जप्त की है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़