नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, तीन गिरफ्तार

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खांसी का नकली सिरप बनाने की फैक्ट्री को रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस पूरे मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह फैक्ट्री शक्तिनगर मुहल्ले में चल रही थी। सोनू तिवारी, अजय बाजपेयी शक्तिनगर के निवासी हैं तो वहीं गौरव सिंह ब्रह्मनगर का निवासी है । सोनू के किराए के घर में ही नकली दवा बनाने का काला धंधा चल रहा था। इस काम में उसके साथ कई दोस्त भी शामिल थे। सोनू ने करीब 1 महीना पहले ही कमरा लिया था। आपको बता दें, पुलिस ने जब छापा मारा तब दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को इन लोगों के पास सिरप बनाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। भागे आरोपित विकास गुप्ता और फैज की तलाश की जा रही है।

गंगाघाट कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आरोपियों से 13 गत्तों में 100 एमएल की 1540 शीशी खांसी का सिरप जिन पर एक कंपनी का रैपर है बरामद की गई हैं। एक गत्ते में 30 शीशियां 100 एमएल की बिना रैपर और दो प्लास्टिक की बोरियों में 536 खाली शीशियां व उनके ढक्कन और एक पैकिंग मशीन बरामद की गई है। युवकों के पास से एक कार भी मिली है । आपको बता दें, छापेमारी करने वाली टीम में औषधि निरीक्षक उन्नाव अजय कुमार संतोषी, औषधि निरीक्षक सीतापुर नवीन कुमार, उप निरीक्षक रोहित पांडेय व अबू मोहम्मद कासिम, कांस्टेबल मुकेश मिश्रा, कृष्ण प्रताप व राजेश कुमार शामिल रहे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट