नकली दवा बनाने वाले गिरोह का खुलासा, कैल्शियम की गोलियों से बनाना चाहते थे गंभीर बीमारियों की दवा

कानपुर। नकली दवा बनाने वाले बड़े रैकेट का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच को एक और महत्वपूर्ण सूचना मिली है। आरोपित मनीष ने गिरफ्तारी से पहले एक लाख कैल्शियम की गोलियों का आर्डर मुज्जफरनगर के सप्लायर बलराज को दिया था। वह इन गोलियों से ब्रांडेड दवाओं का नाम इस्तेमाल करके गम्भीर बीमारी की दवा घोषित कर बेचने वाला था। उससे पहले क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक बलराज इस गिरोह की मुख्य कड़ी है। वह ही सभी तरह के सॉल्ट की सप्लाई देता था। जिसके बाद मनीष उस सॉल्ट या फिर उससे बनाई गई टेबलेट का आगे सौदा कर देता था। गिरोह नकली दवा सप्लाई में करोड़ों रुपए कमा रहा था। क्राइम ब्रांच अधिकारी के मुताबिक मनीष ने जिन एक लाख गोलियों का आर्डर बलराज को दिया था। उन गोलियों को क्रश कराने के बाद वह उसके सॉल्ट से किसी ब्रांडेड दवा कम्पनी की टेबलेट तैयार कर उसे बेचने की फिराक में था।

नकली दवाओं की बिक्री करने वाले लखनऊ अशियाना निवासी सरगना मनीष मिश्रा को क्राइम ब्रांच की टीम ने दादा नगर पुल के पास से दो गत्ते नकली अल्ट्रासेट टैबलेट के साथ 23 जून को गिरफ्तार किया था। मनीष से हुई पूछताछ में उसने अलगीगढ़, गुरुग्राम, मेरठ, मुजफ्फर नगर और बागपत के लिंक मिले थे। जिसके बाद टीम ने वहां भी छापेमारी करके फैक्ट्रियां पकड़ी थीं। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने मनीष समेत कुल 12 आरोपितों की गिरफ्तारी करके 4.50 करोड़ के माल की बरामदगी की गई है।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 12 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 20 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक