नशीली दवा कारोबार का पर्दाफाश

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश पिछले काफी वक्त से दवा की खबरों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। नया मामला हिमाचल के सिरमौर का है, जहां नशीली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। इस खबर के बाहर आने के बाद शहर के लोगों ने हैरानी जताई है।

बताया गया है कि विशेष पांवटा क्षेत्र के भगवानपुर में एक दुकान में चल रहे नशीली दवाइयों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। साथ ही इस छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस छापेमारी को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि उनको लंबे अरसे से शिकायत मिल रही थी कि एक दुकान के साथ आरोपी नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहा है। लंबे समय से यह दुकान पुलिस के रडार पर थी। विशेष टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी मंजूर हसन पुत्र खान मोहम्मद की दुकान से नशीली दवाइयों की 38 शीशियां, नशे के 930 कैप्सूल और अलग-अलग किस्मों की करीब 2500 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

वहीं ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुकान से बरामद की गई, नशीली दवाइयों को सीज कर लिया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़