नकली मेडिसिन की मासिक सूची प्रकाशित करने के दिए डीसीजीआई ने आदेश

नई दिल्ली। नकली मेडिसिन की मासिक सूची प्रकाशित करने के सभी राज्यों को आदेश दिए गए हैं। ये आदेश डीसीजीआई ने उपभोक्ताओं को नकली दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जारी किए हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने राज्य दवा निरीक्षकों को नकली दवाओं की सूची संकलित करने और बनाए रखने का निर्देश दिया है। इनके वितरण और इस्तेमाल को रोकने के लिए यह सूची हर महीने प्रकाशित की जाएगी।

डीसीजीआई ने दस्तावेज़ जारी किया

डीसीजीआई ने बेहतर गुणवत्ता तय करने के लिए दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों के सैंपल लेने को कहा है। इसके लिए एक व्यापक दस्तावेज़ जारी किया है। इन निर्देशों में फार्मास्युटिकल और स्वास्थ्य सेवा उद्योगों में सुरक्षा मानक बनाए रखने के लिए कड़े उपायों की जरूरत पर जोर दिया है।

सैंपल प्रक्रिया के लिए भी दिशा-निर्देश 

निर्देशों में कहा गया है कि नकली दवाओं या मानक गुणवत्ता (एनएसक्यू) मानदंडों को पूरा नहीं करने वाली दवाओं की सूची दवा नियामक प्राधिकरण की वेबसाइट पर मासिक रूप से उपलब्ध होगी। सैंपल प्रक्रिया के लिए भी नियामक के दिशा-निर्देश बताए गए हैं। इसका उद्देश्य दवा निरीक्षकों के प्रयासों को सुव्यवस्थित करना है।

नकली मेडिसिन

ड्रग इंस्पेक्टर दवा बिक्री की दुकानों से विभिन्न श्रेणियों, फॉर्मूलेशन और निर्माताओं के सैंपल लेंगे। इसका उद्देश्य गुणवत्ता के मुद्दों की पहचान करना और उन्हें सुधारना है। इससे दवाओं और उपकरणों की सुरक्षा और प्रभावकारिता में उपभोक्ताओं में विश्वास पैदा हो सकेगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC