नकली सेनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री पर रेड

पटना। औषधि विभाग की टीम ने फतुहा के बांकीपुर गोरख मोहल्ले में रेड कर एक नकली सेनेटाइजर, कॉस्मेटिक फैक्ट्री का खुलासा किया है। यहां से टीम को नकली सैनेटाइजर, कॉस्मेटिक आइटम, उपकरण, केमिकल, रैपर सहित लाखों का सामान हाथ लगा है। आरोपित संजीव गुप्ता मौके से फरार हो गया। आरोपी की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका बताई गई है।
औषधि विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर फतुहा पुलिस के सहयोग से संजीव के घर पर छापा मारा। टीम को उसके घर के अलावा बगल के पुराने किराए के मकान से भारी मात्रा में सामान और बनाने के उपकरण मिले। ड्रग इंस्पेक्टर मो. कयूमउद्दीन अंसारी ने बताया कि दोनों घरों से अवैध फैक्ट्री के उपकरण, सेनेटाइजर, कॉस्मेटिक आइटम, केमिकल, रैपर, कार्टन, शीशी आदि मिले हैं। यह सभी प्रसाधन इंसानों के लिए काफी खतरनाक हैं। बरामद सामान की कीमत पांच लाख रुपये बताई जाती है। सभी सामान को एक ट्रैक्टर पर लाद कर फतुहा थाने लाया गया, जहां टीम द्वारा उसकी सूची बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही थी। मौके पर औषधि विभाग के संदीप सहाय, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार पासवान सहित कई अधिकारी के साथ फतुहा पुलिस भी मौजूद थी। सहायक ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि संचालक यहां घरेलू उद्योग के माध्यम से बिना लाइसेंस के फेस पैक से लेकर मसाज क्रीम, सौंदर्य क्रीम और कई तरह के तेल बनाता था। सेनेटाइजर की बढ़ती मांग के बाद उसने सेनेटाइजर भी तैयार करना शुरू कर दिया था। इसकी सूचना ड्रग विभाग को मिली तो टीम ने दबिश दी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर