नशीली टेबलेट समेत तस्कर को Arrest किया, दो अन्य लोग भी नामजद

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। पुलिस ने नशीली टेबलेट की खेप समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रावतसर थाना पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 980 नशीली गोलियां मिली। युवक से पूछताछ के बाद इस मामले दो अन्य लोगों को भी नामजद किया है।

यह है मामला

रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम ने संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को रुकवाकर तलाशी ली। युवक के कब्जे से नशीले टेबलेट से भरे 78 डिब्बे मिले। इनमें 980 नशीली टेबलेट भरी हुई मिली। पुलिस ने नशीली टेबलेट जब्त कर मौके से आरिफ (25) पुत्र महबूब निवासी वार्ड 13, गंधेली को गिरफ्तार कर लिया।

दो अन्य युवकों के खिलाफ भी केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। नशीली दवा तस्करी के आरोपी आरिफ से पूछताछ के आधार पर इस मामले में शामिल राजू खां पुत्र गुलजार निवासी गंधेली और आईदान सहारण निवासी न्योलखी को भी नामजद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई