नशीली दवाइयां बेचने जाते 2 युवक गिरफ्तार

रामानुजनगर (उप्र)। नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के अभियान में पुलिस ने दो युवकों को नशीली दवाइयां बेचने के लिए ले जाते गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नशीले दवाई लाकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में ग्राम उमापुर से ग्राम नकना की ओर दो लोग पैदल आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर पुलिस टीम के साथ कार्रवाई हेतु ग्राम उमापुर पतरा जंगल पहुंचकर घेराबंदी लगाए, जहां मुखबिर के बताए हुलिया के दो व्यक्ति ग्राम उमापुर पतरा जंगल के पास दिखे। इन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम मुकेश साहू ग्राम उमापुर थाना रामानुजनगर, अली अहमद ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर थाना रामानुजनगर का होना बताया। इनके कब्जे से झोले के अंदर नशीली दवाई रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 25 नग, एविल इंजेक्शन 25 नग, प्रोक्सोवीन प्लस कैप्सूल 432 नग कीमत 20 हजार रुपये जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि नशीली दवाइयों को कोरिया जिला से लाकर रामानुजनगर सहित आसपास के क्षेत्र में नशेडिय़ों को वास्तविक कीमत से पांच से दस गुना अधिक दर पर बेचकर लाभ कमाते थे।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज