नशीली दवाइयों व कफ सिरप की खेप जब्त  

दक्षिण सालमारा (असम)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण सालमारा-मानकचार जिले के मानकचार थानांतर्गत भूराकाटा गांव से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां व प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। हालांकि इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर मानकचार थानांतर्गत भूराकाटा गांव में देर रात 10 बजे के आसपास पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार मानकचार शहर के मियांपाड़ा गांव के सइदूल हुसैन नामक ड्रग्स व्यवसायी ने भूराकाटा गांव के निवासी अपने एक करीबी के घर के पिछले हिस्से में जमीन के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाइयों को छुपा रखा था।
सूचना के आधार पर मानकचार थाने के थानाध्यक्ष अजीजुर रहमान मंडल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर लगभग 1000 कफ सिरप की बोतलें और 1,440 नशीली टेबलेट जब्त की है। बरामद सामग्री की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक बताई गई है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण सालमारा-मानकचार जिले की पूर्वी सीमा पड़ोसी राज्य मेघालय से लगती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम सीमा पड़ोसी देश बांग्लादेश से लगती है। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिले में लंबे समय से विभिन्न तरह के सामान की तस्करी का व्यवसाय जारी है। पुलिस कई बार तस्करी के धंधे को रोकने में सफल होती है। इसके बावजूद इस धंधे पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाई है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 33 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन