नशे की गोलियों समेत दो लोग गिरफ्तार

रायसिंहनगर (राजस्थान)। रायसिहंनगर व समेजा पुलिस ने दो लोगों को नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार समेजा पुलिस ने चक 11 एसजेएम निवासी जगदीश पुत्र दूनीराम जाट को नशीली दवाओं के साथ दबोच लिया। आरोपी अपने गांव में ही दवाओं को बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने उससे प्रतिबंधित दवाओं की 1700 गोलियों के साथ 22,140 रुपए की नकदी भी बरामद की है। एक अन्य मामले में रायसिंहनगर थानाधिकारी किशनसिंह ने बताया कि वार्ड दस में आरएमपी का काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नशे के लिए उपयोग होने वाली 808 गोलियां बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन