प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की 360 बोतल बरामद

रोहतक। पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने गत रात्रि गस्त के दौरान कार सवार दो युवको को अवैध रुप से ले जा रहे नशीली दवाईयों की 3 पेटी (कुल 360 बोतल) सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियों को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह हिसार में भेजा गया तथा दुसरे बालिग आरोपी को एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी से गहनता से पुछताछ जारी है। प्रतिबंधित दवाईयों के अवैध धंधा में कौन-2 लोग शामिल है इस बारे गहनता से जांच की जा रही है।

अपराध शाखा द्वितीय प्रभारी उप.नि. आजाद सिंह ने बताया कि 10.03.19 को सीआईए-2 की टीम स.उप.नि. बिरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गस्त में आऊटर बाईपास रोहतक पर चमारियां मोड के पास मौजूद थी। गस्त के दौरान एक कार नम्बर DL-1RTA-6583 को रोककर चैक किया गया। कार में सवार युवकों की पहचान गांव भम्भेवा जिला झज्जर निवासी सुमित पुत्र मदनलाल व रोहतक निवासी नाबालिग युवक के रुप में हुई। तलाशी लेने पर कार में तीन पेटी (कुल 360 बोतल) विनसिरेक्स (Wincirex 100 ML each) बरामद हुई। बरामद विनसिरेक्स एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाईयों की श्रेणी में आती है। बरामद बोतलों के संदर्भ में युवक कोई लाईसैंस/परमीट पेश नही कर सके। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में अभियोग संख्या 157/18 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद बोतलों व कार को कब्जा पुलिस में लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी सुमित उम्र 31 साल टैक्सी चलाता है। वारदात में बरामद हुई कार उसके रिश्तेदार के नाम पर है जिसे आरोपी दिल्ली व एनसीआर के ईलाके में टैक्सी के रुप में चलाता है। आरोपी सुमित दिल्ली से प्रतिबंधित विनसिरेक्स की बोतल खरीदकर लाया था। आरोपी को उक्त बोतले अपने नाबालिग साथी को देने थी। नाबालिग युवक उम्र करीब साढ़े 17 साल अवैध रुप से प्रतिबंधित दवाईयों को बेचने का काम करता है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन