नशीली दवाएं बेचने वाला डॉक्टर दबोचा 

अमृतसर। स्पेशल टास्क फोर्स ने हर बीमारी का इलाज करने के नाम पर लोगों को नशीली दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 किलो 800 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ने फतेहगढ़ चूडिय़ां गांव के बस स्टैंड के पास देसी दवाओं का क्लीनिक खोल रखा है। जहां वह प्रत्येक बीमारी का इलाज करने के लिए नशीले पाउडर की पुडिय़ां बनाकर बेचता था। एसटीएफ के एआईजी रछपाल ङ्क्षसह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सूचना मिली थी कि होशियारपुर के गदड़ीवाल गांव निवासी सतनाम ग्रामीण इलाकों के लोगों को नशे की लत लगा रहा है। वह गांवों में जाकर लोगों को बताता है कि वह किसी भी तरह की बीमारी का इलाज कुछ ही दिन में कर सकता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित नशे की बड़ी खेप के साथ इलाके में आ रहा है। पुलिस ने फतेहगढ़ चूडिय़ां गांव के पास नाकेबंदी कर दी। संदिग्ध परिस्थितियों में उक्त आरोपित को कार में आते देख रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान कार से 12 किलो 800 ग्राम नशीली पाउडर बरामद किया गया। एआईजी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित ने फतेहगढ़ चूडिय़ां गांव के बस अड्डा पास अपना क्लीनिक बना रखा है। जहां वह लोगों का इलाज करता था और उन्हें दवा के नाम पर नशीली दवा की पुडिय़ा देता है। एआईजी ने बताया कि सतनाम के लाइसेंस और डिग्री की भी जांच की जाएगी।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज