नशीली दवा की कार से तस्करी, दो तस्कर किए गिरफ्तार

सोनौली, महाराजगंज (उप्र)। नशीली दवा की तस्करी में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोनौली बॉर्डर के ग्राम गनवरिया के पास से एसएसबी और सोनौली पुलिस ने कार सवार गोरखपुर के दो युवकों को नशीली दवा ले जाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली और 80 शीशी फेंसाडिल सीरप और 500 पत्ता स्पासप्राश कैप्सूल बरामद किए।

यह है मामला

एसएसबी 66वीं वाहिनी और सोनौली पुलिस सरहद पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो युवक कार से गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर के ग्राम गनवरिया के पास पहुंचे। पुलिस ने कार सवारों को शक के आधार पर रोका और गाड़ी के कागजात मांगे।

कार की तलाशी लेने पर उसमें 80 शीशी फेंसाडिल सीरप और 500 पत्ता स्पासप्राश कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गोरखनाथ निवासी नीरज चंद श्रीवास्तव और ग्राम सूरज बिहार तिवारीपुर निवासी मोहम्मद सैफ बताया। आरोपियों ने बताया कि वे गोरखपुर से नशीली दवा लेकर नेपाल जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार और नशीली दवाओं को जब्त कर लिया गया और उनका चालान कर दिया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR