नशीली दवा कफ सिरप की करोड़ों की तस्करी का भंडाफोड़

आगरा। नशीली दवा कफ सिरप की करोड़ों रुपये की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। औषधि विभाग की टीम ने जांच में पाया कि शूज फर्म के जीएसटी नंबर से बिलिंग करके कफ सीरप की तस्करी की जा रही थी। इसकी रिपोर्ट हापुड़ और लखनऊ मुख्यालय में ड्रग कंट्रोलर को भेजी गई है, जिससे नशीली दवा कारोबार में लिप्त तस्करों पर कार्रवाई हो।

यह है मामला

औषधि विभाग ने बीते वर्ष हापुड़ में ओम ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर रेड की थी। टीम को कोडिंग युक्त कफ सीरप की 152 पेटियां मिली थीं। बरामद कफ सीरप हापुड़ के अरिहंत और गढ़मुक्तेश्वर के एएके मेडिकल डिस्ट्रीब्यूटर के भेजे गए थे। वहां पर भंडारण नहीं किया सकता था। इस पर औषधि विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो तस्करी नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं। तस्कर फेनसीड्रिल यानी कफ सीरप को दवा नहीं, नशे के लिए तस्करी करते थ और यह यूपी और बिहार के विभिन्न जिलों में खपाई जाती थी।

शूज फर्म के जीएसटी नंबर से कफ सीरप की बिलिंग

जांच में पता चला कि जिस जीएसटी नंबर से कफ सीरप की खेप भेजी गई थी. वो जीएसटी नंबर आगरा में एक्टिव है। इसको लेकर हाथरस में ही एक केस भी दर्ज किया गया था। आगरा में औषधि विभाग की जांच में संजय प्लेस की एक शूज फर्म के जीएसटी नंबर से कफ सीरप की बिलिंग करने की पुष्टि हुई। वहीं जांच में अरिहंत डिस्टीब्यूटर, एके एंड संस, एनएस ट्रांसपोर्ट, ओम ट्रांसपोर्ट के नाम सामने आए।

तस्कर इनके जरिए ही बिहार, वाराणसी, गाजियाबाद, आजमगढ़, आगरा, कानपुर, कासगंज में कफ सीरप की भेजते थे। आगरा के सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर हापुड़ और लखनऊ ड्रग कंट्रोलर कार्यालय में भेज दी है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 8 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 19 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती