नशीली दवा बेचता मिला फर्जी डॉक्टर, ड्रग इंस्पेक्टर ने भेजा जेल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर ने एक फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एमबीबीएस की डिग्री का नकली बोर्ड लगा रखा था और अंदर नशीले ड्रग्स बेचने का काम करता था। जांच-पड़ताल की गई तो सच्चाई का पता चला। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि हरिद्वार देहात क्षेत्र से इस तरह की लगातार शिकायतें मिलती रहती थीं। इसी क्रम में हफ्ते में तीन से चार दिन सभी क्षेत्रों में छापेमारी अभियान लगाया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को घिससुपुरा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा था, तभी यह दुकान दिखी। दुकान पर जाकर वहां मौजूद व्यक्ति से कागज दिखाने को कहा गया तो उसने बताया कि उसके डाक्यूमेंट्स ऑफिस में जमा हैं।

आधार कार्ड देखने पर पता चला कि व्यक्ति का नाम राजकुमार चटर्जी है लेकिन उसने दुकान के बाहर राजकुमार गर्ग नाम का नकली बोर्ड लगाया हुआ है। सख्ती से जांच पड़ताल करने पर उसने बताया कि उसके पास डॉक्यूमेंट नहीं हैं। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि आरोपी की दुकान से बड़ी मात्रा में अल्प्राजोलम, ट्रामादोल, स्पास्मो प्रोक्सिवों जैसी प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाओं की बड़ी खेप मिली है। सभी को सैंपल के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़