नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार

Kabaddi Player Arrested: हरियाणा पुलिस ने सीलिंग अभियान के तहत 500 नशीले इंजेक्शन के साथ राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी (Kabaddi Player Arrested) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए इस खिलाड़ी की पहचान रोहतक के गांव मदीना निवासी अजय के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स की टीम के द्वारा आरोपी खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

अमृतसर में कबड्डी टूर्नामेंट में होनी वाली थी नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई (Kabaddi Player Arrested)

आरोपी खिलाड़ी अपनी कार में नशीले इंजेक्शन लेकर अमृतसर जा रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे अमृतसर में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट में इन इंजेक्शनों की सप्लाई करनी थी। पुलिस मामले की तलाश में जुटी हुई है कि आखिर इस खिलाड़ी को नशे के इंजेक्शन कहां से मिले और ये पंजाब के अलावा किस-किस राज्य में इन इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाला था। इस खिलाड़ी के द्वारा पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश में है।

एंटी नारकोटिक्स की टीम को गुप्त सूचना 

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम  गुप्त  सूचना मिली थी कि रोहतक की ओर से आ रही एक कार में नशीली दवाइयां आ रही हैं। इस सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जग्गा बाड़ा माइनर पुल पर हांसी डाटा रोड पर शक के आधार पर गाड़ी रुकवाकर उसकी चेकिंग की। मौके पर दिनेश राणा ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर और राजपत्रित अधिकारी डॉक्टर सुधीर मलिक वेटनरी सर्जन हांसी को बुलाकर आरोपित की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खिलाड़ी के पास से 500 नशीले इंजेक्शन बरामद किए।

फार्मासिस्ट के पर्चा लिखने वाला प्रस्ताव नहीं हुआ पास

एसपी हांसी नितिका गहलोत ने इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमने नशे में प्रयोग होने वाले इंजेक्शनों के साथ स्टेट लेवल खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। इस तरह के इंजेक्शन का प्रयोग आम तौर पर खिलाड़यों के द्वारा किया जाता है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को ये इंजेक्शन पंजाब लेकर जाने थे। खिलाड़ी से हमारी टीम पूछताछ कर रही है।

 

 

Related Posts

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

मोहाली (पंजाब)। अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जीरकपुर में रामगढ़ भूड्डा इलाके के एक मकान में अवैध रूप से दवा फैक्ट्री चल रही थी। एंटी नारकोटिक्स सेल व…

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त