नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

सूरजपुर (छग)। पुलिस ने एक युवक को 190 नग नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। भटगांव पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोरिया जिले के पटना इलाके के कोचिला निवासी युवक शिव नारायण कुशवाहा को पकड़ा गया तो उसका साथी सुरेन्द्र कुशवाहा मौके से फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिली कि एक काले रंग की हीरो होंडा एचएफ डीलक्स सीजी 16 एफ 0313 में दो व्यक्ति नशीली दवाइयां, इंजेक्शन रखकर बसदेई खोपा तरफ से बिक्री करने के लिए आ रहे हैं। पुलिस को ग्राम बसदेई-खोपा तरफ से बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखाई दिए। इस पर दोनों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक छोडक़र भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे शिव नारायण कुशवाहा को पकड़ा गया तथा उसका साथी फरार हो गया। आरोपी शिवनारायण कुशवाहा के कब्जे से काले रंग के बैग में नशीली दवाइयां एविल 100 नग, रेक्सोजेसिक 90 नग कुल 190 नग नशीली दवाइयां कीमत 3938 रुपए जब्त किया गया। आरोपी शिवनारायण कुशवाहा के विरुद्ध धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक विनोद प्रताप सिंह, रजनीश पटेल, अवधेश कुशवाहा, राधेश्याम साहू, मोहम्मद नौशाद, प्रकाश साहू सक्रिय रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत