नशीले इंजेक्शन बेचने आए तीन युवक किए गिरफ्तार, 1578 इंजेक्शन जब्त

जबलपुर (मप्र)। नशीले इंजेक्शन की बिक्री रोकने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मौके से आरोपी समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दमोहनाका पेट्रोल पम्प के पास नशे के इंजेक्शन बेचने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 1578 नशीले इंजेक्शन व मोटरसाइकल बरामद की है।

यह है मामला

कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक नशीले इंजेक्शन लेकर दमोहनाका जैन पेट्रोल पम्प के पास खड़े हैं और इन्हें बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के तहत पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख तीनों युवक भागने लगे लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की तलाशी लेने पर थैले में से करीब 1578 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ शैलू उम्र 26 वर्ष निवासी चेरीताल, शिवम जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी अमखेरा कुदवारी गोहलपुर और मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में एसआई संजय गुर्जर, प्रधान आरक्षक रंगेश पटैल, आरक्षक लालजी यादव, राहुल चौरसिया शामिल रहे।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 17 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली