नशीले इंजेक्शन बेचने आया तस्कर दबोचा, 500 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

पिरान कलियर (रुडक़ी)। नशीले इंजेक्शन बेचने आए एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कलियर पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के कब्जे से 500 प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला

एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को रोकने के लिए सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक नशा तस्कर रुड़की से नशे की बड़ी खेप लेकर कलियर में बेचने के लिए आने वाला है।

पुलिस ने सूचना के तहत आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसी बीच रुड़की की तरफ से मेहवड पुल होते हुए बीच नहर पटरी पर एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। बाइक की तेल की टंकी पर प्लास्टिक का सफेद कट्टा रखा हुआ था। युवक पुलिस को देखकर वापस भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के पास कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 500 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले।

डॉक्टर की पर्ची पर ही बिकते हैं ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन

आरोपी युवक से बरामद इंजेक्शनों के कोई बिल और लाइसेंस नही मिले। पुलिस ने मौके पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती को भी बुलाया। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन एनडीपीएस एक्ट की श्रेणी में आते है। यह इंजेक्शन बिना चिकित्सक की राय के किसी को भी नही दिए सकते हैं।

 युवक को जेल भेजा

तस्कर इन नशीले इंजेक्शनों को मुजफ्फरनगर खाला पार से एक युवक से खरीदकर कलियर में बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी हामिद निवासी गली नम्बर पांच महमूदनगर निकट मदीना चौक मुजफ्फरनगर यूपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। उसकी बाइक को सीज कर दिया है।

 

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 4 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR