नशीले कैप्सूल के साथ दो मेडिकल शॉप संचालक काबू

रियासी। अरनास थाना क्षेत्र के हंदर और चसाना में मेडिकल शॉप की आड़ में लोगों को नशीली दवा बेचने के कारोबार में पुलिस ने दो मेडिकल शॉप संचालकों को काबू किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित 7000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। इनमें एक आरोपित से डेढ़ लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। दरअसल आशीष से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी यह मिली कि रविंदर इस समय अपनी वैगनआर कार में सवार होकर नशीली दवा की खेप की सप्लाई करने निकला है। इस पर पुलिस ने अरनास माहौर सड़क पर मसलोत इलाके में विशेष नाका लगाकर रविंद्र कुमार को भी दबोच लिया। रविंद्र कुमार की वैगनआर कार की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे विशेष तौर पर बनाए केबिन में ट्रामाडोल के 4000 कैप्सूल और डेढ़ लाख रुपये नकदी बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि रविंदर इन डेढ़ लाख रुपये से नई खेप खरीदने जा रहा था या फिर खरीदारों को सप्लाई कर उसने यह पैसे इकट्ठा किए थे। मेडिकल शॉप की आड़ में नशे का कारोबार कर दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के इस मामले में कौन-कौन लोग लिप्त हैं, इसकी जाच की जा रही है। वार्ता में एएसपी सुरजीत कुमार और अरनास के एसडीपीओ सतीश भारद्वाज भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि एसएसपी रश्मि वजीर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूत्रों से पता चला था कि इलाके में मेडिकल शॉप की आड़ में युवाओं को नशीली दवा बेची जा रही है। बड़े पैमाने पर हो रहे नशे के इस अवैध कारोबार में लिप्त लोग खुद के मुनाफे के लिए युवाओ को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं। इस पर एसएसपी के दिशा-निर्देश पर अरनास के सब इंस्पेक्टर बाबूराम की अगुआई में पुलिस दल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रियाज अहमद के साथ तलाशी का वारंट लेकर हंदर में आशीष कुमार की मेडिकल शॉप पर पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल शॉप की तलाशी ली तो काउंटर में छिपा कर रखे गए ट्रामाडोल के 3000 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आशीष कुमार से पूछताछ की तो पता चला कि चसाना में बरसेयाल मेडिकल शॉप का संचालक रविंद्र कुमार नशीली दवा का मुख्य सप्लायर है। वह अरनास, चसाना और माहौर इलाके में भी कुछ मेडिकल शॉप पर नशीली दवा सप्लाई करता है। दूसरे आरोपित को रास्ते से दबोचा

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़