एक्सपायर डेट दवाएं सड़क पर फेंकने पर मेडिकल सीज़

धौलपुर। एक्सपायर डेट दवाएं सड़क पर फेंकने पर मेडिकल को सीज़ कर दिया गया है। साथ ही 21 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि राजकीय जिला चिकित्सालय मार्ग से निकलते हुए जब जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल पुराने डाकखाना चौराहे पहुंचे तो सडक़ किनारे समयावधि पार दवाइयों के पत्तों का ढेर देखकर चौंक गए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना एडवाइजरी की पालना करने तथा मास्क पहने व्यक्ति को सामाजिक दूरी की पालना करने पर ही दवाई का विक्रय किया जाए। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को भी गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयुक्त नगर परिषद सौरभ जिंदल सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। दरअसल इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दुकानदार ओम ड्रग हाउस को फटकार लगाई। साथ ही मौके पर ही 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर दुकान को सीज कर दिया। उन्होंने दुकान मालिक को भविष्य में कभी भी सडक़ किनारे कचरा या दवाई के पत्ते न डालने की हिदायत दी। जहां भी अव्यवस्था की बात सामने आई उसका तत्काल निराकरण करने में स्वयं जुटकर समाधान करने की कार्यवाही की।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़