नशे के लिए कफ सीरप का कारोबार करने वाले 2 गिरफ्तार

सतना। पुलिस ने रामपुर बाघोलान थाना क्षेत्र के नेमुआ गांव में छापामारी कर कफ सीरप की पेटियां और नशीली टेबलेट बरामद की है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने नशे के इस कारोबार का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से खबर मिली थी कि घूरडांग के चमन चौक में एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना के तहत पुलिस टीम ने दबिश दी तो नशीले पदार्थ बेचने वाला भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी नागेन्द्र त्रिपाठी पुत्र लालजी त्रिपाठी (40) निवासी घूरडांग के पास मिले थैले को जांचने पर सील बंद 35 सीसी कफ सीरप बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह नेमुआ रामपुर बाघेलान में रहने वाले दीपेन्द्र पाण्डेय पुत्र राम खेलावन पाण्डेय से कफ सीरप खरीद कर बेचने के लिए लाता है। नागेन्द्र से हकीकत पता करने के बाद पुलिस ने उसे ही मोहरा बनाया। नागेन्द्र को ही दीपेन्द्र के पास कफ सीरप की पेटी लेने भेजा। इस दौरान पुलिस अपनी तैयारी में थी। जब नागेन्द्र कफ सीरप की पेटी लेकर दीपेन्द्र के घर से निकला तभी पुलिस ने छापा मार दिया। तलाशी लेने पर दीपेन्द्र के घर से 9 पेटी कफ सीरप और एक पेटी में रखी नशीली टेबलेट बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि दीपेन्द्र को पूर्व में भी रामपुर बाघेलान थाना पुलिस नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है कि नशा करने के लिए कफ सीरप और टेबलेट बेचने का गोरखधंधा शहर की गलियों से गांव तक फैला है। हर रोज लाखों रुपए की सीरप और टेबलेट सप्लाई हो रही है। एसपी रियाज इकबाल का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को तोडऩे के लिए पुलिस ने योजना बनाई है। दवा प्रतिनिधियों की बैठक लेकर पता किया जाएगा कि सतना जिले में कफ सीरप और नशा करने वाली चिन्हित दवाओं की खपत कितनी है। दुकान संचालक कितना मंगाते हैं और दूसरे रास्ते से कितनी सीरप आती है। यह सब पता करते हुए उन सभी लोगों की निगरानी कराई जाएगी, जो इस कारोबार में पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक