नियम से अधिक दामों पर बिक रहीं 30 दवाइयां

रायगढ़ (छग)। दवा निर्माता कंपनियां नियमों की अनदेखी कर मनमर्जी के दामों पर दवाइयां बेच रही हैं। औषधि विभाग ने बीते छह माह में क्षेत्र में बिक रही 30 से अधिक दवाओं के दाम नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइज अथॉरिटी के डीपीसीओ (ड्रग प्राइज कंट्रोल आर्डर) 2013 से अधिक पाए हैं। इसमें नामी दवा निर्माता कंपनियों द्वारा बेची जा रही आई ड्राप, एंटीबायोटिक, इंजेक्शन, बच्चों के सीरप व अन्य जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं। इनकी कीमतों में एक से 27 रुपए तक का अंतर मिला है। केंद्र सरकार की नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइज अथॉरिटी (एनपीपीए) सभी दवा की कीमतों का निर्धारण और नियंत्रण रखने का काम करती है।
दवा निर्माता कंपनी एनपीपीए द्वारा निर्धारित कीमतों के अनुरूप ही दवा बाजार में दवाएं बेच सकती हैं। इससे अधिक कीमत पर दवा बेचे जाने पर दवा कंपनियों के खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद दवा कंपनियां अपनी मनमानी पर उतारु हैं। जानकारी के अभाव में लोगों को दवा के लिए अधिक दाम देना पड़ रहा है। इन दवाओं की कीमत पर नियंत्रण लगाने, दवा के नाम, बैच नंबर और बनाने वाली कंपनी की पूरी जानकारी ड्रग कंट्रोलर को भेजी गई है। भविष्य में ऐसी कंपनियों को अधिक दाम लेने के एवज में जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद