नींद न आने से रहते हैं परेशान, तो रात में करें सिर्फ ये 5 काम

अक्सर ऐसा होता है कि बहुत थके होने पर हम सोना तो चाहते हैं लेकिन सो नहीं पाते। बेहतर नींद लेने के लिए हम बहुत कोशिश करते हैं लेकिन बीच-बीच में हमारी नींद टूट जाती है। ऐसे में नींद के लिए जरूरी कुछ टिप्स फॉलो करने से आपको बेहतर नींद आ सकती है। आइए, जानते हैं क्या है वो टिप्स-

गुनगुने पानी से नहाएं 
गुनगुने पानी से नहाना आपको कई बीमारियों से ही नहीं बचाता बल्कि इससे आपको अच्छी नींद भी आती है। ऐसे में अगर आपको नींद न आ रही हो, तो आप गुनगुने पानी से नहाकर सोने के लिए जा सकते हैं, इससे आपकी दिनभर की थकान उतर जाएगी।

कोई किताब पढ़ें 
आपको सोने से पहले अगर फिल्म या वीडियो देखने की आदत है, तो इस आदत को यहीं छोड़ दीजिए क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ता है। आप नींद के लिए कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं, जिससे आप दिन भर की बातों को भूलकर उस दिशा में सोचने लग जाएं।

मेडिटेशन करें 
मेडिटेशन सिर्फ सुबह के समय ही न करें बल्कि आप कभी भी आंखें बंद करके ध्यान लगा सकते हैं। मेडिटेशन करने के कई फायदे हैं। इन फायदो में सबसे अहम फायदा है कि इससे हमारा मन शांत होता है और हम बेहतर तरीके से सो सकते हैं।

अपने किसी करीबी या दोस्त से बात करें 
यह थेरेपी सबसे कारगर है। आपको अगर नींद न आने की समस्या है, तो आप अपने किसी करीबी से बात कर सकते हैं। इससे आप अपने मन की सारी बातें शेयर कर पाएंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा और आप चैन की नींद सो पाएंगे।

गर्म दूध या गुनगुना पानी पीकर सोएं 
सोने की परेशानी को हल करने के लिए आप गर्म दूध या गुनगुना पानी पीना चाहिए जिससे कि आपको नींद आसानी से आ जाएगी। इसके अलावा गर्म दूध या गुनगुना पानी पीकर सोने से आपको कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 8 views
    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 20 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 15 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 14 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 23 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 24 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए