नैटको फार्मा के खिलाफ अमेरिका में शिकायत दर्ज, इंजेक्शन बिक्री का मामला

नई दिल्ली। नैटको फार्मा के डायजेपाम इंजेक्शन प्रीफिल्ड सिरिंज की बिक्री को लेकर अमेरिका में शिकायत दर्ज करवाए जाने का मामला सामने आया है। फ्रेसेनियस काबी ने अमेरिका की एक जिला अदालत में शिकायत दर्ज करवाई है।

फ्रेसेनियस काबी ने दर्ज करवाया केस

नैटको फार्मा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि फ्रेसेनियस काबी यूएसए, एलएलसी और फ्रेसेनियस काबी डॉयचलैंड जीएमबीएच ने अमेरिका में शिकायत दी है। डैश फार्मास्यूटिकल्स के डायजेपाम इंजेक्शन प्रीफिल्ड सिरिंज की बिक्री को लेकर डेलावेयर के जिला न्यायालय में नैटको फार्मा यूएसए एलएलसी (तत्कालीन डैश फार्मास्यूटिकल्स एलएलसी) के खिलाफ यह शिकायत दर्ज की गई है।

डैश फार्मास्यूटिकल्स का नैटको ने किया था अधिग्रहण

गौरतलब है कि डैश फार्मास्यूटिकल्स एलएलसी का नैटको फार्मा इंक द्वारा अधिग्रहण करने के बाद इसका नाम बदलकर नैटको फार्मा यूएसए एलएलसी कर दिया गया था। कंपनी के अनुसार फ्ऱेसेनियस ने अभी तक शिकायत की शर्तें पूरी नहीं की है। यह मुकदमा शुरू करने के लिए जरूरी होता है। नैटको फार्मा इसके अनुसार ही कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी