पंजाब से हरियाणा आ रहा नकली पनीर पकड़ा 

पटियाला। त्योहारों के सीजन में भी खाद्य प्रशासन कुंभकर्णी नींद ले रहा है। रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर पटियाला पुलिस एवं खाद्य चौकसी विभाग ने नकली पनीर से भरा एक ट्रक पकड़ा है। यह नकली पनीर हरियाणा में भेजा जाना था। इस पनीर की जांच में रंग कुछ अलग लगा, जिस पर शक होने से सैम्पल लिया गया। ट्रक चालक मौके से खिसकने लगा लेकिन उसकी चाल कामयाब नहीं हो सकी। जांच पड़ताल में पाया गया कि ये नकली पनीर हरियाणा के जीटी रोड पर लगते कई शहरों में सप्लाई होना था जिसे पटियाला पुलिस व खाद्य चौकसी विभाग ने समय रहत बरामद कर लिया। अलग-अलग कंटेनरों से सैंपल सील कर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिए हैं। इसकी सूचना मिलते ही डॉ. साकेत कुमार कमिश्नर एफडीए ने राज्यभर में अलर्ट जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगा। अब देखना है कि कमिश्नर के निर्देशों का त्योहारी सीजन में क्या परिणाम सामने आता है जबकि राज्य में फूड सेफ्टी ऑफिसरों का भारी टोटा है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन