पटना के मेदांता अस्पताल में बिल नहीं चुकाने पर डेड बॉडी को 4 दिनों बंधक रखा

Medanta Hospital: बिहार की राजधानी पटना का मेंदाता अस्पताल (Medanta Hospital) शहर के मशहूर अस्पतालों में से एक है। इस अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा था कि इस अस्पताल में गरीबों का इलाज भी सस्ते दामों पर किया जायेगा। लेकिन हाल ही में अस्पताल को जो कारनामा सामने आया है उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई लेकिन परिजनों की ओर से बिल पेमेंट नहीं होने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से 4 दिनों तक मृतक के शव को बंधक बनाकर रखा गया।

स्वास्थ्य मंत्री के कहने पर शव परिजनों को सौंपा (Medanta Hospital)

परिजनों की मदद करने के लिए जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सासंद पप्पू यादव अस्पताल में पहुंचे। पप्पू यादव ने बताया कि कंकड़बाग में स्थित मेदांता अस्पताल की मनमानी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल प्रशासन के द्वारा वार्ड पार्षद मुन्ना राय के शव को पैसे की खातिर 4 दिनों से बंधक बनाकर रखा था। सूचना मिलने के बाद कल मैं वहां गया और फिर मुझे शव को छुड़ाने के लिए मेदांता अस्पताल के डॉ. तेरहान समेत 100 लोगों को फोन करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अंत में मुझे डिप्टी सीएम और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी यादव जी को फोन करना पड़ा, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को परिजनों को सौंपा। आलम यह था कि परिजनों की लाख मिन्नत के बाद भी शव को नहीं दे रहे थे। अस्पताल में इलाज क्या होता है भगवान जाने, लेकिन अस्पताल में बाउंसर के नाम पर गुंडा को जरूर पाला गया है, जो मरीज और उनके परिजनों को डराने – धमकाने का काम करते हैं। अस्पताल प्रशासन इलाज के नाम लूट मचाये हुए हैं।

8 लाख रुपए देने के बाद शव को अस्पातल ने बंधक बनाकर रखा

पार्षद मुन्ना राय को इलाज के लिए मेदांता अस्पातल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अस्पताल ने 8 लाख रुपए लिए लेकिन इसके बावजूद मुन्ना रॉय की मौत हो गई। अंत में अस्पताल प्रशासन ने शव को परिजनों को देने से इंकार कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि जब तक बकाया बिल पेमेंट नहीं किया जायेगा तब तक शव नहीं मिलेगा। 4 दिनों तक शव को बंधक बनाकर रखा गया।

ये भी पढ़ें- मदरहुड हॉस्पिटल्स की वर्चुअल नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट लॉन्च

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC