पतंजलि ट्रेडमार्क के इस्तेमाल पर रोक 

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने पतंजलि नाम से अन्य कंपनियों को उत्पाद का निर्माण करने, बिक्री या विज्ञापन करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि यह योगगुरु रामदेव की कंपनी का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। अत: इसे अन्य कंपनी इस्तेमाल नहीं कर सकती। जस्टिस राजीव सहाय एंडलॉ ने यह आदेश रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की याचिका पर दिया।
पतंजलि का कहना था कि उसके ट्रेडमार्क के नाम से कर्मवीर आयुर्वेद, डॉ. जी बायॉटेक, धात्रि और दिवाई ग्रामोद्योग सेवा संस्थान नाम की चार फर्म अपने उत्पाद बना और बेच रही हैं। कोर्ट ने आरोपित चारों आयुर्वेद कंपनियोंं और एक ट्रस्ट को पतंजलि ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंधित कर दिया है। पतंजलि ने यह भी तर्क दिया कि ये फर्म दावा कर रही हैं कि वे ऐसा महर्षि पतंजलि वैदिक फाउंडेशन नामक ट्रस्ट की मंजूरी के साथ कर रही हैं। चारों कंपनियों और ट्रस्ट को पतंजलि ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने से रोकते हुए अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और सुनवाई की अगली तारीख 16 मई तक उनका जवाब मांगा है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस