पांच कैमिस्टों को थमाए नोटिस

संतकबीर नगर। ड्रग इंस्पेक्टर ने जिले के पांच दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इनको दोषी मानते हुए दवा लाइसेंस को निलंबित अथवा कैंसिल किया जा सकता है। कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के भिटवा-गोरखपुर रोड पर स्थित लाइफ मेडिकल स्टोर में जांच के समय मूल लाइसेंस नहीं मिला था। इसके अलावा दवाओं का बिल-बाउचर आदि प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। वहीं, लोहरसन मुख्य मार्ग पर स्थित मेसर्स हाशमी मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान पाया गया कि दुकानदार द्वारा दवा बेचने पर नियमानुसार रसीद नहीं दी जा रही है। मांगने पर कैशमेमो, बिल-बाउचर प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। खलीलाबाद शहर स्थित राजपूत मेडिकल स्टोर में जांच के समय फार्मासिस्ट अशफाक अहमद अनुपस्थित मिले थे। इसके अलावा विक्रय अभिलेख नहीं मिले तथा बिल-बाउचर पेश नहीं कर सके थे। जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास स्थित नीलम मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान मूल लाइसेंस प्रर्दिशत किया जाना नहीं पाया गया। फार्मासिस्ट अवनीश कुमार पाण्डेय अनुपस्थित मिले थे। विक्रय अभिलेख न रखने, कैशमेमा प्रस्तुत नहीं कर पाए थे। ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के पास स्थित मेसर्स प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की जांच में फार्मासिस्ट रितेश्वर उपस्थित मिले, लेकिन मूल लाइसेंस प्रर्दिशत किया जाना नहीं पाया गया, मांगने पर इसे दिखा नहीं सके थे। इसके अलावा कैशमेमो व बिल-बाउचर प्रस्तुत नहीं कर पाए थे।

Related Posts

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

पटियाला (पंजाब)। दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल विभाग ने की। नशे के खिलाफ अभियान के तहत टीम ने दो मेडिकल स्टोरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई