फोर्टिस हेल्थकेयर पर विदेशी कंपनी का कंट्रोल!

मुंबई। नियामकीय मंजूरी हासिल कर चुकी मलेशिया की स्वास्थ्य सेवा दिग्गज आईएचएच हेल्थकेयर बरहाड अगले हफ्ते फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड का औपचारिक नियंत्रण अपने हाथ में ले सकती है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बीते माह आईएचएच और फोर्टिस के सौदे को मंजूरी दी है। इसके बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी अस्पताल व डायग्नोस्टिक शृंखला की 31 फीसदी हिस्सेदारी लेने का रास्ता साफ हो गया। यह काम पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक नॉर्दर्न टीके वेंचर्स को 40 अरब रुपये के तरजीही शेयर आवंटन के जरिए होगा यानी कंपनी इस पर 40 अरब रुपये का निवेश करेगी। सूत्रों का कहना है कि कि आईएचएच कभी भी फोर्टिस को रकम दे सकती है। इससे आईएचएच को फोर्टिस के कुल वोटिंग इक्विटी शेयर पूंजी का करीब 31 फीसदी मिल जाएगा। इसके बाद मलेशिया की स्वास्थ्य सेवा दिग्गज 170 रुपये के भाव पर 26 फीसदी शेयर के लिए अनिवार्य खुली पेशकश लाएगी। बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिलने के बाद खुली पेशकश लाई जाएगी। इस बारे में अगले हफ्ते औपचारिक घोषणा हो सकती है।
बताया जा रहा है कि अगर मलेशियाई दिग्गज की खुली पेशकश कामयाब रहती है तो आईएचएच के पास एफएचएल की 57 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस लेनदेन से एफएचएल के नियंत्रण में बदलाव हो जाएगा। एनटीकेवी के जरिए आईएचएच कंपनी की प्रवर्तक के तौर पर वर्गीकृत होगी और इसके पास निदेशकों के नामांकन का अधिकार होगा, जो बोर्ड के दो तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करेंगे। फोर्टिस के मौजूदा बोर्ड के तीन सदस्य रवि राजगोपाल, इंद्रजित बनर्जी और सुब्बलक्ष्मी चक्रवर्ती हैं। प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज के संस्थापक व प्रबंध निदेशक श्रीराम सुब्रमण्यन का कहना है कि फोर्टिस के बोर्ड का विस्तार होगा। फोर्टिस के बोर्ड में तीन से चार नए सदस्य शामिल किए जाने की संभावना है। आईएचएच खुले बाजार से 170 रुपये के भाव पर 26 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए खुली पेशकश ला सकती है। जुलाई के मध्य में सौदे के ऐलान के बाद से अब तक फोर्टिस के शेयर में 5.4 फीसदी की कमी देखने को मिली है। शुक्रवार को यह बीएसई पर 139.9 रुपये पर बंद हुआ। सुब्रमण्यन का मानना है कि पिछले कुछ महीने में फोर्टिस के शेयरों में आई गिरावट को देखते हुए आईएचएच को खुली पेशकश पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। एक अन्य प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म के विश्लेषक का मानना है कि कुछ निवेशक इसमें बने रह सकते हैं क्योंकि आईएचएच के अधिग्रहण के बाद फोर्टिस के कायापलट की संभावना है। बाजार के सूत्रों ने संकेत दिया कि ज्यादातर संस्थागत निवेशक (उदाहरण के लिए येस बैंक) खुली पेशकश में अपने शेयर बेच सकते हैं। ऐसे निवेशकों के पास वे शेयर हैं जो कोलेटरल के तौर पर रखे गए थे और खुली पेशकश उन्हें इससे बाहर निकलने का मौका देगा, जिसका प्रदर्शन कमजोर रहा है। इस बीच, फोर्टिस ने हाल में उच्च स्तर पर तीन इस्तीफे देखे हैं और सबसे ताजा मामला मुख्य कार्याधिकारी भवदीप सिंह का इस्तीफा है। इससे पहले फोर्टिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी गगनदीप सिंह बेदी ने अगस्त में कंपनी छोड़ दी थी और कंपनी सचिव राहुल रंजन ने अक्टूबर में कंपनी छोड़ी।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट