पांच मेडिकल स्टोर और तीन क्लीनिक सील

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी और नायब तहसीलदार ओपी मिश्रा ने सोमवार को कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के दौरान सद्दाम मेडिकल स्टोर के पीछे चल रहे अस्पताल में करीब 15 मरीज भर्ती मिले। मौजूद कर्मचारी न तो अस्पताल से संबंधित प्रपत्र दिखा सके और न ही मेडिकल स्टोर के। छापे की जानकारी मिलते ही संचालक भर्ती मरीजों को छोड़कर फरार हो गया। मरीजों को सीएचसी भिजवाया गया।
इसके बाद टीम ने एक अन्य मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां दो मरीज भर्ती थे। संचालक ने बोर्ड पर जो डिग्रियां लिखवा रखीं थी वह भी फर्जी मिलीं। इसके बाद दुबग्गा मार्ग पर मोइन क्लीनिक और एक अन्य मेडिकल स्टोर/अस्पताल पर छापा मारा। आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने पर टीम ने चारों मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। इस दौरान सीएचसी के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर विकास श्रीवास्तव, एसआई अशोक अवस्थी, शिव कुमार गंगवार, अमित सिंह के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
पलियाकलां के भी  माल गोदाम रोड पर स्थित एक क्लीनिक पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने सोमवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक संचालक कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने बताया कि इससे पहले क्लीनिक संचालक को काफी समय पूर्व ही नोटिस दी गई थी कि वह अपने प्रपत्र पेश करे लेकिन उसके बाद भी उसने प्रपत्र नहीं दिखाए।

एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता और निघासन सीएचसी प्रभारी डॉ. लालजी पासी ने बरसोला कलां गांव के एक निजी क्लीनिक पर जाकर जांच की। वहां दवा दे रहे व्यक्ति के कागज न दिखा पाने पर क्लीनिक पर ताला लगा दिया। इसके बाद तिकुनियां कस्बे के वीर मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के कागज मांगे जो न दे पाने पर यहां भी ताला लगा दिया गया। स्टेशन रोड पर गोस्वामी क्लीनिक पर किसी के न मिलने पर टीम ने ताला लगा दिया। सभी को दो दिनों के अंदर कागजात दिखाने की ताकीद की गई है। टीम में एसडीएम और सीएचसी प्रभारी के अलावा सीओ प्रदीप वर्मा व एसआई महताब सिंह मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 2 views
    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 3 views
    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 12 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 14 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती